नींद भगाने के लिए क्या खाएं | what to eat to reduce sleepiness
neend bhagane ke liye kya khaye | neend bhagane ke liye kya karna chahie

अधिकतर लोगों को ऑफिस के समय काम करते हुए या फिर कुछ लोगों को सुबह या शाम के वक्त नींद आने की शिकायत रहती है। यह किसी भी उम्र में हो सकती है, इसलिए अपनी जीवनशैली में सुधार करना सबसे बेहतर उपाय है।
अगर आप भी बेवक्त नींद आने की वजह से परेशान है तो आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नींद भगाने के लिए क्या खाएं? हमारे साथ इस लेख के अंत तक जुड़े रहे। तो चलिए शुरू करते हैं –
नींद आने के कारण
- यदि आप कंप्यूटर के सामने बैठकर लगातार कई घंटे तक काम करते रहते हैं तो यह भी एक नींद आने का कारण होता है।
- यदि आप बासी खाना खा लेते हैं तो उसकी वजह से भी आपको नींद की झपकी आने लग जाती है।
- कई बार जरूरत से ज्यादा नींद आने का कारण मौसम भी होता है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा तेज नींद आती है।
यदि आपका शरीर हमेशा थकावट महसूस करता है या आपको अधिकतर समय आलस बना रहता है तो इस मामले में आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि कई बार ज्यादा नींद आने की समस्या कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है।
नींद भगाने के लिए क्या खाएं | what to eat to sleep
आइए दोस्तों, अब आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताते हैं जो नींद को भगाने के लिए कारगर साबित हुए हैं:-

फलों और सब्जियों का सेवन
यदि आप अपनी डाइट में केला, सीताफल, दही, तरबूज, ग्रीन टी अखरोट, बींस और पालक आदि का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है और आपको अधिक नींद आने से बचाता है।
पीने वाले पदार्थ का सेवन
आपको अपनी रूटीन में एक अच्छी मात्रा में पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकलते हैं और शरीर ऊर्जावान बना रहता है।
संतुलित आहार
ज्यादा खाना खाने से नींद आती है और खाना खाने से आलस भी ज्यादा रहता है। इसीलिए संतुलित मात्रा में खाना, खाना एक बेहतर तरीका होता है। यदि हमने जरूरत से ज्यादा खाना खाया हो तो बार बार उबासी आती रहती है और नींद की छपकी लगती रहती है। संतुलित आहार से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
रोज व्यायाम करें
व्यायाम एक ऐसी विधि है जो ना सिर्फ अधिक नींद आने की समस्या को दूर करता है , बल्कि हमारे शरीर से अन्य रोगों को भी दूर रखता है। व्यायाम हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करती है जिससे हम शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहते हैं, तो इसलिए हम कह सकते हैं कि exercise हमारी लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
म्यूजिक सुनें
यदि आप धीमा और मधुर संगीत सुनते हैं तो यह आपको ऊर्जा प्रदान करता है उससे आपकी नींद दूर हो जाती है। यदि आप संगीत सुनते वक्त गुनगुनाते भी हैं तो यह तरीका ज्यादा प्रभावशाली रहता है।
तुलसी की चाय
अपनी थकान भगाने के लिए तुलसी की चाय पीना एक बेहतर ऑप्शन होता है। अधिकतर लोग सुबह उठते ही चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, परंतु यदि उसके comparison में ग्रीन टी या फिर तुलसी की चाय पी जाए तो वह शरीर को जल्दी active कर देती है।
स्लीपिंग रूटीन
आप का रूटीन चाहे जितना भी व्यस्त रुटीन हो, परंतु आपको अपना एक ही sleeping रूटीन जरूर अपनाना चाहिए। यदि आप सोने का एक सही समय तय कर लेंगे तो इससे आपकी को अच्छी नींद भी आएगी और आप उठने के बाद तरोताजा भी महसूस करेंगे
तलवों की मसाज
हल्के हाथों से तलवों की मसाज करने से भी नींद को भगाया जा सकता है।
पढ़ते समय नींद को कैसे रोके
पढ़ाई करते वक्त उन लोगों को नींद अधिक आती है जिनका मन पढ़ाई में नहीं लगता क्योंकि इसमें मन और दिमाग का आपस में तालमेल नहीं बैठ पाता, जिससे व्यक्ति बोर होने लगता है और यह नेचुरल है कि यदि हम अपने मन की इच्छा के विरुद्ध कोई भी काम करते हैं तो उसमें नींद आ ही जाती है। यदि आप को भी पढ़ाई करते समय नींद आने लगती है तो हम आपको कुछ उपायों की मदद से बताएंगे कि पढ़ते समय नींद को कैसे रोका जा सकता है:-
- लेट कर पढ़ाई करने से बचें।
- उचित रोशनी में ही पढ़ाई करें। कम रोशनी में पढ़ाई नहीं करनी चाहिए।
- पूरा दिन भर में पानी उचित मात्रा में पीना चाहिए, कम से कम 2 लीटर।
- टाइम पर जल्दी सोने का और जल्दी उठने का रूटीन अपनाएं।
- अत्यधिक खाना खाने से बचे।
- दोपहर में लंच करने के बाद एक छोटी सी नींद की झपकी आपको तरोताजा बनाए रखती है।
अच्छी नींद आने के उपाय
यदि आपकी नींद रात को बार-बार टूट जाती है या फिर अच्छी नींद आने में परेशानी हो रही हो है तो आपको अच्छी नींद आने के कुछ उपायों के बारे में बताते हैं, जो निम्न प्रकार से है :-
- सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध का सेवन करना चाहिए।
- जायफल का सेवन अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।
- जीरा अच्छी नींद लाने में कारगर साबित होता है।
- अपनी दिनचर्या को सही तरीके से अपनाना अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।
- पैर और सिर में तेल की मालिश करने से भी नींद अच्छी आती है।
Also read: कितनी नींद की गोली खाने से मौत हो जाती है?
निष्कर्ष
दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि नींद भगाने के लिए क्या खाएं? साथ ही हमने आपको अच्छी नींद आने के उपाय के बारे में भी बताया है। उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी। यदि इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में हो तो आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
FAQ
नींद ज्यादा आने के क्या कारण है?
खाने में अगर आप ज्यादा तेल या मसाले मिला दें तो भी आपको ज्यादा नींद आ सकती है। भले ही आपके आहार में प्रोटीन या कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक हो, आप अधिक सो सकते हैं। ये दोनों तत्व आपके शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाते हैं, जिससे आपकी नींद की अवधि भी बढ़ती है।
ज्यादा सोने से कौन सी बीमारी होती है?
अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बहुत अधिक नींद लेने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इस अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं 9 से 11 घंटे की नींद लेती हैं, उनमें हृदय रोग की संभावना 38 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा सोने से भी डिप्रेशन हो सकता है।
8 घंटे सोने से क्या होता है?
लेकिन अगर कोई दिन-रात सोता रहे या आठ घंटे से ज्यादा सोए तो उसके शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे आपको मोटापा, हृदय रोग, सिरदर्द और अवसाद जैसी कई बीमारियां भी हो सकती हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं ज्यादा सोने से क्या-क्या समस्याएं या बीमारियां हो सकती हैं।
Homepage | Click Hear |