कपड़ों का साइज चार्ट (XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का अर्थ क्या होता है?

आजकल के फैशन-दुनिया में, एक परफेक्ट आउटफिट न केवल आपके स्टाइल को उभारता है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। लेकिन, सही कपड़े चुनना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब साइज का सवाल आता है, और आपको कपड़ों का साइज चार्ट के बारे में नहीं पता होता। इसलिए आज इस लेख में हम आपको कपड़ों में अलग-अलग साइज XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL आदि सभी साइज का मतलब बताएंगे।
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का फुल फॉर्म क्या हैं ?
इन सारे का मतलब और फुल फॉर्म हर किसी को मालूम होना चाहिए, ये आपको कपड़े खरीदते वक्त काफ़ी मदद करेंगे , और इन सारे का फुल फॉर्म ये हैं;
- XS – Extra Small
- S – Small
- M – Medium
- L – Large
- XL – Extra Large
- XXL – Extra Extra Large
- XXXL – Extra Extra Extra Large
कपड़ों का साइज चार्ट (XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL)
पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़ों का साइज चार्ट (Clothes Size Chart) भिन्न होते हैं।
पुरुषों के कपड़ों का साइज चार्ट (Men’s Clothing Size Chart)
साइज | चेस्ट (इंच) | वेस्ट (इंच) | हिप (इंच) |
---|---|---|---|
XS | 32-34 | 26-28 | 32-34 |
S | 35-37 | 29-31 | 35-37 |
M | 38-40 | 32-34 | 38-40 |
L | 41-43 | 35-37 | 41-43 |
XL | 44-46 | 38-40 | 44-46 |
XXL | 47-49 | 41-43 | 47-49 |
महिलाओं के कपड़ों का साइज चार्ट (Women’s Clothing Size Chart)

साइज | बस्ट (इंच) | वेस्ट (इंच) | हिप (इंच) |
---|---|---|---|
XS | 31-32 | 23-24 | 33-34 |
S | 33-35 | 25-27 | 35-37 |
M | 36-38 | 28-30 | 38-40 |
L | 39-41 | 31-33 | 41-43 |
XL | 42-44 | 34-36 | 44-46 |
XXL | 45-47 | 37-39 | 47-49 |
बच्चों के कपड़ों का साइज चार्ट (Children’s clothing size chart)
उम्र | हाइट (इंच) | वेट (पाउंड) |
---|---|---|
2 साल | 33-35 | 26-28 |
3 साल | 36-38 | 29-33 |
4 साल | 39-41 | 34-38 |
5 साल | 42-44 | 39-43 |
6 साल | 45-47 | 44-48 |
7 साल | 48-50 | 49-53 |
8 साल | 51-53 | 54-58 |
9 साल | 54-56 | 59-63 |
10 साल | 57-59 | 64-68 |
11-12 साल | 60-62 | 69-74 |
कपड़ों में XS साइज कितना होता है?
XS (extra small) साइज कपड़ों में सबसे छोटा होता है। इसके माप की बात करें तो –
- छाती (बस्ट): लगभग 32-33 इंच (81-84 सेमी)
- कमर (वेस्ट): लगभग 24-25 इंच (61-64 सेमी)
- कूल्हे (हिप्स): लगभग 34-35 इंच (86-89 सेमी)
दुबले पतले लोगों पर यह साइज़ परफेक्ट आउटफिट है।
कपड़ों में S साइज कितना होता है?
कपड़ों में S(Small size), XS से थोड़ा बड़ा होता है। इसके माप की बात करें तो –
- महिलाओं के लिए: बस्ट 33-35 इंच, वेस्ट 25-27 इंच, हिप 35-37 इंच।
- पुरुषों के लिए: चेस्ट 35-37 इंच, वेस्ट 29-31 इंच, हिप 35-37 इंच।
कपड़ों में M साइज कितना होता है?
M(Medium) साइज, मध्यम शरीर बालों के लिए परफेक्ट आउटफिट है। देखने मैं ये सुडौल और आकर्षक लगते हैं। इसके माप की बात करें तो –
- महिलाओं के लिए: बस्ट 36-38 इंच, वेस्ट 28-30 इंच, हिप 38-40 इंच।
- पुरुषों के लिए: चेस्ट 38-40 इंच, वेस्ट 32-34 इंच, हिप 38-40 इंच।
कपड़ों में L साइज कितना होता है?
L(Large) साइज, थोड़े गठिले बदन बानो में फिट आता है। इसके माप की बात करें तो –
- महिलाओं के लिए: बस्ट 39-41 इंच, वेस्ट 31-33 इंच, हिप 41-43 इंच।
- पुरुषों के लिए: चेस्ट 41-43 इंच, वेस्ट 35-37 इंच, हिप 41-43 इंच
कपड़ों में XL साइज कितना होता है?
XL(Extra Large) साइज मोटे लोगों के लिए परफेक्ट आउटफिट है। इसके माप की बात करें तो –
- महिलाओं के लिए: बस्ट 42-44 इंच, वेस्ट 34-36 इंच, हिप 44-46 इंच।
- पुरुषों के लिए: चेस्ट 44-46 इंच, वेस्ट 38-40 इंच, हिप 44-46 इंच।
कपड़ों में XXL साइज कितना होता है?
XXL(Double extra large) साइज, थोड़े अधिक मोटे लोगों के लिए ठीक है। इसके माप की बात करें तो –
- महिलाओं के लिए: बस्ट 45-47 इंच, वेस्ट 37-39 इंच, हिप 47-49 इंच।
- पुरुषों के लिए: चेस्ट 47-49 इंच, वेस्ट 41-43 इंच, हिप 47-49 इंच।
इस साइज के कपड़े मोटापे को छुपाने में सहायक है।
कपड़ों में XXXL साइज कितना होता है?
XXXL(Triple extra large) साइज अत्यधिक मोटे लोगों के लिए अच्छा है। इसके माप की बात करें तो –
- महिलाओं के लिए: बस्ट 48-50 इंच, वेस्ट 40-42 इंच, हिप 50-52 इंच।
- पुरुषों के लिए: चेस्ट 50-52 इंच, वेस्ट 44-46 इंच, हिप 50-52 इंच।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको कपड़ों में अलग-अलग साइज XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL आदि सभी साइज का मतलब बताया। साइज चार्ट का सही उपयोग करने से आप न केवल सही फिट पा सकते हैं, बल्कि अपने स्टाइल को भी उभार सकते हैं। अगली बार जब आप शॉपिंग करें, तो इन टिप्स को ध्यान में रखें और सुनिश्चित करें कि आपका नया आउटफिट बिल्कुल परफेक्ट फिट हो!
- 5240+ Cloth store names ideas in Hindi & English
- कपड़े के आविष्कार से पहले मानव शरीर क्या कपड़ा पहनते थे?
- What is Eco Bubble Technology in Washing Machines?
- Top 10 Best Face Wash for Men in India
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सही साइज कैसे चुनें?
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ब्रांड के साइज चार्ट की जांच करें, अपने माप का उपयोग करें, और ग्राहकों की समीक्षाएं पढ़ें ताकि सही साइज का चयन किया जा सके।
अगर मैं दो साइज के बीच में हूँ तो मुझे कौन सा साइज चुनना चाहिए?
अगर आप दो साइज के बीच में हैं, तो उस साइज का चयन करें जिसमें आप अधिक कम्फर्टेबल महसूस करते हैं। आमतौर पर, थोड़े बड़े साइज को चुनना बेहतर होता है, ताकि आरामदायक फिट हो सके।
कपड़ों में सबसे बड़ा साइज कौन सा होता है?
XXXL साइज कपड़ों में सबसे बड़ा साइज होता है।
Homepage | Click Hear |