Sawan 2021 : जानें सावन डेट, शिवरात्रि, महत्व और पूजा-विधि
sawan date 2021, sawan start 2021, sawan 2021 start date, sawan in 2021, sawan kab hai 2021, sawan mahina 2021, sawan shivratri 2021, shivratri 2021sawan date 2021, sawan start 2021, sawan 2021 start date, sawan in 2021, sawan kab hai 2021, sawan mahina 2021, sawan shivratri 2021, shivratri 2021
सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। सावन में भगवान शिव की पूजा की जाती है। सावन के सभी सोमवारों का अपना-अपना महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पांचवें महीने को सावन कहा जाता है। इस साल सावन 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान कुल 4 सोमवार होंगे। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दौरान अविवाहित लड़कियां सावन में मनचाहा वर पाने के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।
सावन के महीने का महत्व-
मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस माह में व्रत का फल तुरंत मिलने की भी मान्यता है। इसके अलावा विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं।
सावन के महीने का बहुत महत्व है।
इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस माह में सोमवार के व्रत का फल बहुत ही शीघ्र मिलता है।
जिन लोगों के विवाह में परेशानी आ रही है उन्हें सावन के महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव की कृपा से विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
इस महीने में शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सावन के सोमवार की तिथि – सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई, दूसरा सोमवार 2 अगस्त, तीसरा सोमवार 9 अगस्त और चौथा सोमवार 16 अगस्त को होगा. सावन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. इस बार सावन शिवरात्रि व्रत 6 अगस्त 2021, शुक्रवार को पड़ रहा है।
सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त व तिथि-
- चतुर्दशी तिथि शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 को शाम 6:28 बजे से शुरू होकर 7 अगस्त 2021 को शाम 7:11 बजे तक चलेगी।
- सावन शिवरात्रि तिथि: 6 अगस्त 2021, शुक्रवार
- निशिता काल पूजा मुहूर्त शुरू – 7 अगस्त 2021, शनिवार सुबह 12:06 बजे से
- निशिता काल पूजा मुहूर्त समाप्त – 7 अगस्त 2021, शनिवार दोपहर 12.48 बजे तक
- शिवरात्रि व्रत पारन मुहूर्त – 7 अगस्त को सुबह 5:46 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक
सावन सोमवार लिस्ट
- पहला सोमवार- 26 जुलाई
- दूसरा सोमवार- 02 अगस्त
- तीसरा सोमवार- 09 अगस्त
- चौथा सोमवार- 16 अगस्त
सावन महीने पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
- शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
- भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
- भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
- भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
- भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।