सरदार सरोवर बांध किस राज्य में है?
सरदार सरोवर भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। यह नर्मदा नदी पर बना 138 मीटर ऊंचा (नींव सहित 163 मीटर) है और इसकी लंबाई 1210 मीटर है। नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बांधों में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी बांध परियोजनाएं हैं और इनका लगातार विरोध होता रहा है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी पहुंचाना और मध्य प्रदेश के लिए बिजली पैदा करना है, लेकिन ये परियोजनाएं अपनी अनुमानित लागत से काफी आगे निकल गई हैं।
FAQ
सरदार सरोवर बांध कौन से राज्य में है?
गुजरात राज्य में नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध।
सरदार सरोवर बांध कहाँ बनाया गया है इसकी उपयोगिता क्या है?
सरदार सरोवर बांध से 4 राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान को लाभ होता है। इससे 18.45 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलता है। सिंचाई की बात करें तो गुजरात को इसका सबसे ज्यादा फायदा होता है. यहां 15 जिलों के 3137 गांवों के 18.45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की जा सकती है.