राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 24 रन से हराया, राहुल की टीम टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची LSG vs RR live score 2022 Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals ipl 2022 match update in Hindi
LSG vs RR live score 2022: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए हैं। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। टीम को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के लिए डिकाक ने 7, कप्तान केएल राहुल ने 10 रन बनाए। बदोनी खाता नहीं खोल सके। दीपक हुड्डा 59 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 25 रन बना पाए। स्टायनिश ने 27 रन की पारी खेली।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 6 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने 29 गेंद में 46 रन, कप्तान संजू सैमसन ने 24 गेंद में 32 रन बनाया। पडिकल ने 18 गेंद में 39 रन की पारी खेली। पराग 17 रन बना सके। नीशम ने 14 रन बनाए । बोल्ट 17 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के 13 मैचों से 16 अंक हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ की रेस में अपनी जगह बना ली है। टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
LSG vs RR: राजस्थान ने लखनऊ को 24 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हराया। राजस्थान ने छह विकेट पर 178 रन बनाने के बाद लखनऊ को आठ विकेट पर 154 रन पर रोक दिया। लखनऊ के लिए दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाये। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मकॉय ने दो-दो विकेट लिये।
LSG vs RR live score 2022: स्टायनिश हुए आउट
लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 34 रन चाहिए थे। कृष्णा को पहली गेंद पर स्टायनिश ने छक्का लगाया। लेकिन दूसरे गेंद पर वह कैच आउट हो गए। स्टायनिश ने 17 गेंद में 27 रन बनाए।
LSG vs RR live score 2022: स्टायनिश का कैच छूटा
मार्कस स्टायनिश का रियान पराग सही से कैच नहीं पकड़ सके। थर्ड़ अंपायर ने माना कि गेंद पराग के हाथ में जाने से पहले ग्राउंड पर टच हुई थी।
LSG vs RR live score 2022: मैकॉय ने झटके दो विकेट
राजस्थान के गेंदबाज ओबैड मैकॉय ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए हैं। उन्होंने होल्डर और चमीरा को पवेलियन भेजा। लखनऊ को 18 गेंद में 59 रन चाहिए।
LSG vs RR live score 2022: दीपक हुड्डा हुए आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज दीपक हुड्डा स्टंपिंग का शिकार हो गए हैं। हुड्डा ने 39 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली। चाहल ने उन्हें पवेलियन भेजा।
LSG vs RR live score 2022: हुड्डा ने लगाई फिफ्टी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने 34 गेंद में 52 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
LSG vs RR live score 2022: जीत के लिए लखनऊ को बनाने हैं 81 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत के लिए 6 ओवर में 81 रन की दरकरार है। मार्कस स्टायनिश 4 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दीपक 29 गेंद में 44 रन बना चुके हैं।
LSG vs RR live update 2022: क्रुणाल पांड्या हुए आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या 23 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोस बटलर और रियान पराग ने मिलकर बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल का शानदार कैच पकड़ा।
LSG vs RR live update 2022: लखनऊ को जीत के लिए 42 गेंद में 85 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत के लिए 42 गेंद में 85 रन चाहिए। दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।
LSG vs RR live score 2022: हुड्डा और पांड्या के बीच 50 से ज्यादा की साझेदारी
दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या के बीच चौथे विकेट के लिए 41 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। दीपक 41 और क्रुणाल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs RR live score 2022: लखनऊ का स्कोर – 79 (11)
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 11 ओवर में 79 रन बना लिए हैं। टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं। दीप हुड्डा 31 रन और क्रुणाल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs RR live score 2022: बोल्ट हुए चोटिल
पारी के 9वें ओवर में चौका बनाने के चक्कर में ट्रेंट बोल्ट अपनी गर्दन चोटिल कर बैठे हैं। हालांकि ये चोट कितनी गंभीर है इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन स्लो मोशन कैमरे में उनका गर्दन काफी मुड़ते हुए नजर आया है। जोकि राजस्थान के लिए अच्छी खबर नहीं है।
LSG vs RR live score 2022: पावरप्ले में लखनऊ की खराब शुरुआत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पावरप्ले में बेहद खराब शुरुआत की है। टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 34 रन बनाए हैं। कप्तान केएल राहुल, डिकाक, बदोनी पवेलियन लौट चुके हैं।
LSG vs RR live score 2022: कप्तान केएल राहुल हुए आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल 19 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 1 छक्का लगाया। कृष्णा ने कैच आउट करवाया।
LSG vs RR live score 2022: ट्रेंट बोल्ट हैट्रिक से चूके
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे ओवर की शुरुआती गेंदों पर दो विकेट झटका। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। लखनऊ ने 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं।
LSG vs RR live score 2022: लखनऊ का पहला विकेट गिरा
लखनऊ सुपर जाएंट्स का पहला विकेट गिर चुका है। टीम के सलामी बल्लेबाज क्विटंन डिकाक 8 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। नीशम ने काफी लो कैच पकड़ा, जिसके कारण थर्ड़ अंपायर का सहारा लेना पड़ा और उन्होंने अच्छे से कैच पकड़ा था। जिसके कारण डिकाक को वापस लौटना पड़ा।
LSG vs RR live update 2022: राहुल और डिकाक ने की पारी की शुरुआत
राहुल और डिकाक ने पारी की शुरुआत की है। डिकाक अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। लखनऊ को जीत के लिए 179 रन बनाने हैं।
LSG vs RR live score 2022: राजस्थान ने बनाए 178 रन
राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 178 रन बनाये।राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिये।
LSG vs RR live update 2022: आखिरी ओवर में बने 10 रन
लखनऊ की ओर से आखिरी ओवर आवेश खान ने किया। इस ओवर में उन्होंने शुरुआती चार गेंदों पर सिर्फ चार रन दिए थे। हालांकि पांचवीं गेंद पर अश्विन ने चौका जड़ा और आखिरी गेंद पर दो रन आए।
LSG vs RR live update 2022: 19वें ओवर में बने 14 रन
मोहसिन खान पारी का 19वां ओवर करने आए। इस ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने पहली दो गेंदों पर चौके जड़े। इस ओवर में कुल 14 रन बने। अश्विन 3 और बोल्ट 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs RR live update 2022: नीशम हुए रन आउट
जिम्मी नीशम 12 गेंद में 14 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। अश्विन के कॉल पर सिंगल चुराने के चक्कर में दोनों के बीच बड़ी गलतफहमी हुई और नीशम रन आउट हुए।
LSG vs RR live update 2022: पराग हुए आउट
रवि बिश्नोई ने रियान पराग को आउट करके मैच में अपना दूसरा विकेट हासिल किया। पराग बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद में 19 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया।
LSG vs RR live update 2022:आउट होने से बचे पराग
रवि बिश्नोई के ओवर में रियान पराग के खिलाफ स्टंपिंग और कैच आउट की अपील हुई। लेकिन थर्ड़ अंपायर ने नॉट आउट दिया। क्योंकि वह सेफ थे। राजस्थान ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं।
LSG vs RR live update 2022:देवदत्त हुए आउट
देवदत्त पडिकल 18 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। रवि बिश्नोई ने उन्हें कैच आउट करवाया। राजस्थान का ये चौथा विकेट गिरा है।
LSG vs RR live update 2022: राजस्थान का स्कोर- 116 (3)
राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिकल 14 गेंद में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि पराग 6 गेंद में 5 रन बना चुके हैं।
LSG vs RR live score 2022: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा
राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 29 गेंद में 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
LSG vs RR live update 2022: देवदत्त शानदार लय में
राजस्थान के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। मार्कस स्टायनिश के पहले ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। पारी के 10वें ओवर में 15 रन बने।
LSG vs RR live score 2022: कप्तान संजू सैमसन हुए आउट
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू पवेलियन लौट गए हैं। सैमसन ने 34 गेंद में 32 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। राजस्थान ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं।
LSG vs RR live update 2022: राजस्थान का स्कोर- 68 (1)
राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। रवि बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में 12 रन खर्च किए। कप्तान सैमसन 31 रन और यशस्वी 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs RR live update 2022: राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 51 रन
राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 21 रन बटोरकर 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। यशस्वी 19 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs RR live update 2022: चमीरा के ओवर में बने 21 रन
दुष्मंता चमीरा ने दूसरे ओवर में नो-बॉल फेंकी। लेकिन फ्री हिट पर यशस्वी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि इस ओवर में चमीरा काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने ओवर में 21 रन दिए।
LSG vs RR live update 2022: राजस्थान का स्कोर – 25 (1)
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। सैमसन 13 रन और यशस्वी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs RR live update 2022:बटलर हुए बोल्ड
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज और इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे जोस बटलर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें आवेश खान ने क्लीन बोल्ड आउट किया। बटलर ने 6 गेंदों का सामना किया।
LSG vs RR live score 2022: जायसवाल ने जड़े लगातार दो चौके
लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने पहले ओवर की चार गेंदों पर कोई रन बनाने का मौका नहीं दिया। यशस्वी जायसवाल रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर चौके लगाकर अपने ऊपर से दबाव कम किया।
LSG vs RR live update 2022: बटलर और यशस्वी करेंगे पारी की शुरुआत
यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। अपने पिछले मैच में ये जोड़ी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी। लेकिन प्लेऑफ के नजरिए से इस अहम मुकाबले में ये जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेगी।
LSG vs RR live update 2022: बदलाव के साथ उतरी हैं दोनों टीमें
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने दो बदलाव करते हुए जिम्मी नीशम और ओबेड मैकॉय को अंतिम एकादश में शामिल किया है। लखनऊ की टीम में रवि बिश्नोई की वापसी हुई है।
LSG vs RR live score 2022: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीमें:
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, दुशमंथा चमीरा, अवेश खान
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, जेम्स नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय
LSG vs RR live update 2022: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं।
LSG vs RR live update 2022: राजस्थान ने जीता है पिछला मुकाबला
आईपीएल 2022 में जब पिछली बार ये दोनों टीमें भिड़ी थी, तो गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। राजस्थान के लिए हेटमायर ने सर्वाधिक रन बनाए थे। लेकिन वह इस मैच में नहीं हैं। चहल ने मैच में 4 विकेट झटके थे। जिसकी बदौलत राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीत दर्ज की थी।
LSG vs RR live update 2022: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मोहसिन खान।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वैन डेर डूसन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
LSG vs RR live match 2022 : जोस बटलर से बड़ी पारी की उम्मीद
राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजरें एक बार फिर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर टिकी होंगी, जो 12 मैच में तीन अर्धशतक और इतने ही अर्धशतक की बदौलत 625 रन बना चुके हैं। टीम के उनके साथी बल्लेबाज हालांकि अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।
LSG vs RR live update 2022: लखनऊ के इन तीन खिलाड़ियों पर होगी जिम्मेदारी
लखनऊ की टीम के लिए कप्तान राहुल और क्विंटन डिकॉक को एक बार फिर अधिकांश रन जुटाने होंगे। टाइटंस के खिलाफ ये दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और रॉयल्स के खिलाफ उम्दा पारी खेलना चाहेंगे। डिकॉक ने अब तक तीन अर्धशतक की मदद से 12 मैच में 355 रन जुटाए हैं। दीपक हुड्डा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक तीन अर्धशतक की मदद से 347 रन बना चुके हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज में बड़े शॉट खेलने की क्षमता भी है।
LSG vs RR live match 2022 : केएल राहुल के बल्ले को रखना होगा शांत
राजस्थान रॉयल्स को अगर इस मैच में पकड़ बनानी है, तो लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को रन बनाने से रोकना होगा। राहुल 12 पारियों में 459 रन के साथ इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स उनकी पसंदीदा विपक्षी टीमों में से एक हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने 12 मैचों में 134.18 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए हैं।
LSG vs RR live score 2022: प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए होगी लखनऊ और राजस्थान में टक्कर
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2022 का 63वां मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दोनों टीमें के लिए ये काफी अहम मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।