Education

राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वीर राजपूत राजाऔं, तथा योद्धाऔं की माटी राजस्थान, जनसंख्या के मामले में भारत मे 7वे स्थान पर आता है। आकार तथा जनसंख्या में विशाल होने के कारण राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, कृषि हर क्षेत्र में इस राज्य का योगदान महत्वपूर्ण है।

तभी तो कई कारणो से यह जानना आवश्यक हो जाता है कि राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको इस प्रश्न का उत्तर देंगे और साथ ही यह भी बताएंगे के इस राज्य में कौन सी जाति का वोट सर्वाधिक है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है?

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है और जनगणना के मुताबिक राजस्थान में जाट समुदाय की सबसे अधिक जनसंख्या है। राजस्थान 342239 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी राजधानी जयपुर है। जाट समुदाय समुदाय मुख्य रूप से इस राज्य के उत्तरी और पश्चिम क्षेत्र में निवास करता है। जीविका निर्वाह के लिए वे कृषि तथा अन्य व्यवसाय करते हैं।

राजस्थान में जाटों की जनसंख्या कितनी है?

राजस्थान में जाटों की जनसंख्या लगभग 83 लाख है। यह इस राज्य के कुल आबादी का लगभग 12% हिस्सा है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है

यह मुख्य रूप से शेखावाटी और मारवाड़ इलाकों में पाए जाते हैं। इस राज्य में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है और वे राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी हैं।

इसके अलावा अन्य जातियों में हैं;

जातिप्रतिशत
राजपूत9%
गुर्जर9%
ब्राह्मण7%
मीना7%
Rajasthan caste wise population

राजस्थान में सबसे ज्यादा वोट किस जाति के हैं

राजस्थान में जाट, मीना, ब्राह्मण, राजपूत, गुर्जर, वैश्य, अहीर आदि जाति के लोग रहते हैं। फिर भी राजस्थान में सबसे ज्यादा वोट जाट जाति के हैं। पिछले चुनाव में 31 जाट विधायक चुने गए।

जाटों ने, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। आज भी राजस्थान के राजनीति में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई प्रमुख राजनेता जाट समुदाय से आते हैं। इनकी जाति अन्य पिछड़ा वर्ग के सूची में वर्गीकृत की गई है।

धर्म की बात की जाए तो अधिकांश जाट हिंदू हैं, पर कुछ सीख और मुस्लिम भी हैं।

जाटों की समुद्र संस्कृति है, जिसमें अपनी भाषा, संगीत, नृत्य और पोशाक शामिल है। साथ ही वे मेले और त्योहार मनाने के लिए भी जाने जाते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख से आप यह जान गए होंगे कि राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की हैं। भले ही राजस्थान का इतिहास राजपूतो के कारण विश्व प्रसिद्ध है, पर जनसंख्या जाटों की अधिक है। हालांकि जाति के आधार पर जनसंख्या का कोई सटीक आंकड़ा नहीं कहा जा सकता क्योंकि कई लोग अपनी जाति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं देते। साथ ही हमने यह भी चर्चा किया की राजस्थान में ज्यादा वोट किस जाति के हैं।

राजस्थान में राजपूत कितने प्रतिशत हैं?

राजस्थान में राजपूत 9% है।

राजस्थान में दूसरी सबसे बड़ी जाति कौन सी है?

राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी जाति राजपूत है।

राजस्थान में 2024 में किस जाति की जनसंख्या सबसे अधिक है?

राजस्थान में 2024 में जाटों की संख्या सबसे अधिक है।

Rate this post
HomepageClick Hear

Vivek Roy

Hi, I’m Vivek Kumar from Bihar, A passionate blogger and content writer. I share informative and well-researched articles on Newssow.com to keep readers updated and inspired.

Related Articles

Back to top button
Sachin Tendulkar ने किया अपने संपत्ति का खुलासा Samsung ने लॉन्च किया 50 मेगापिक्सेल वाला धाकड़ फोन Oneplus 12 : धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में इस दिन होगी लॉन्च Salaar के सामने बुरी तरह पिट गाए शाह रुख खान की Dunki 1600 मीटर में कितने किलोमीटर होते हैं?