Education

सबसे जहरीला कीटनाशक कौन सा होता है?

सबसे जहरीला कीटनाशक || कीटनाशक के दुष्प्रभाव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, अनेक किसान फसलों को अलग-अलग प्रकार के रोगों से बचाने, फसल को जल्दी तैयार करने तथा अनेक कारणों के लिए वह उसमें कीटनाशक का इस्तेमाल करता है। दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम ऐसे ही कुछ सबसे खतरनाक कीटनाशक के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे सबसे खतरनाक कीटनाशक के बारे में बताने वाले हैं, जो हमारे लिए तथा हमारे इस पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

सबसे खतरनाक कीटनाशक

मोनोक्रोटोफॉस सबसे खतरनाक कीटनाशक में से एक है, यह काफी खतरनाक कीटनाशक है जो पक्षियों, पशुओं से लेकर इंसानों तक नुकसान पहुंचाता है। इस कीटनाशक कुल लगभग 110 देशों में बैन किया जा चुका है।

क्विनालफॉस भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कीटनाशक है, इसका भारत के अंदर अत्यधिक मात्रा में उपयोग किया जाता है। यह कीटनाशक भी हमारे पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक है। इसे लगभग 30 देशों में बैन किया जा चुका है, लेकिन भारत में इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

इन सभी कीटनाशक के अंतर्गत पेंडीमेथिलिन, सल्फोसल्फ्यूरॉन, थायोडिकार्ब, थियोफैनेट मिथाइल, थिरम, मेथोमाइल, मैंकोजेब, मैलाथियोन, डियूरोन, डायमेथोएट, डिकॉफोल, डेल्टामेथ्रिन, क्लोरोपाइरीफॉस, कार्बोफ्यूरान, कार्बेन्डाजिम, बटाचोर, बेनफुरैकार्ब, एट्राजीन आदि जैसी रासायनिक पदार्थों का उपयोग किया जाता है, जो काफी खतरनाक होते हैं।

कीटनाशक के दुष्प्रभाव

कीटनाशक की वजह से अनेक दुष्प्रभाव होते हैं, जो निम्न है:-

Which is the most toxic insecticide?

1. कीटनाशक की वजह से पक्षियों की मौत होती है, तथा आज के समय ऐसी स्थिति आ गई है कि अनेक पक्षियों की प्रजातियां जो लुप्त होने के कगार पर है।

2. जब किसी अनाज में कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाता है, और बाद में इंसानों द्वारा जब उसका सेवन किया जाता है तो उसको पचने में काफी समस्या देखने को मिलती है इसके अलावा अलग-अलग पेट संबंधित रोग भी देखने को मिलते हैं।

3. जब कोई किसान कीटनाशक का छिड़काव अपने खेत में कहते हैं तो उस समय भी उसको त्वचा से संबंधित रोग हो जाते हैं इसके अलावा उसकी आंखों में जलन जैसी समस्या देखने को मिलती है।

4. कीटनाशक के छिड़काव से पेड़ पौधों की अनेक प्रजातियों को नुकसान पहुंचता है।

5. कीटनाशक का छिड़काव करने से अनाज की मात्रा तो काफी अधिक बढ़ जाती है, लेकिन उसकी गुणवत्ता में काफी कमी आ जाती है।

कीटनाशक की वजह से भूमि लगातार कम होती जा रही है, तथा उसको कीटनाशक की लत लग दी जा रही है, तो जब अगली बार किसान फसल उगाता है, तो उसे कीटनाश्क का छिड़काव करना ही पड़ता है, उसके अलावा उसके पास और कोई विकल्प नहीं है।

इससे बचने के कुछ उपाय

कीटनाशक एक काफी बड़ी समस्या है, जिससे बचना काफी जरूरी है, कीटनाशक से बचने के लिए निम्न तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है :-

1. कम जहरीले कीतनाशक का छिड़काव किया जा सकता है, यह काफी अच्छा विकल्प है।

2. आज के समय अनेक ऐसे कीटनाशक है, जिनका निर्माण ऑर्गेनिक तरीके से किया जाता है, जिसमें गाय के गोबर, आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। तो उसका इस्तेमाल करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

3. भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए पशुओं की खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है, पशुओं की खाद से भूमि पर काफी असर पड़ता है तथा वह काफी उपजाऊ हो जाती है।

इसके अलावा भी अलग राज्य की सरकार ने इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई है जिसमें लोगों को इसके बारे में समझाया जाता है, कि यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है तो आप से कैसे बच सकते हैं।

कीटनाशक का 90 प्रतिशत हिस्सा मानव और जीवजंतु ग्रहण करते हैं?

कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि केवल 10 प्रतिशत कीटनाशकों का उपयोग कीड़ों और बीमारियों को मारने के लिए किया जाता है, बाकी फलों और अनाजों में अवशोषित हो जाता है जो हमारे शरीर में खाने-पीने के साथ चले जाते हैं।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कृषि विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. गजेंद्र चंद्राकर ने ईटीवी इंडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह कीटनाशक इंसानों और जानवरों के लिए खतरनाक है. इस सूची में मोनोक्रोटोफॉस, क्विनालफोस और ऑक्सीफ्लोरफेन जैसे लोकप्रिय अणु शामिल हैं।

डॉ गजेंद्र चंद्राकर ने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय में अलग से शोध भी चल रहा है, जिसमें कई कीटनाशकों के बेहद घातक होने की पुष्टि हुई है. इसके लिए अब सरकार रेड और येलो अलर्ट वाली दवाओं पर रोक लगा रही है. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में सिर्फ हर्बल कीटनाशकों का ही छिड़काव किया जाएगा।

आज आपने क्या सीखा

तो दोस्तों आज इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना कि सबसे खतरनाक कीटनाशक कौन सा है, हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से यह भी जानकारी दी है कि आपको कीटनाशक से क्या क्या नुकसान हो सकते है, तथा उससे बचने के कुछ उपाय के बारे में भी हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने की कोशिश की है।

तो दोस्तों उम्मीद कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, तथा आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ नया सीखने को मिला होगा।

Rate this post
HomepageClick Hear

Aman

My name is Aman, I am a Professional Blogger and I have 8 years of Experience in Education, Sports, Technology, Lifestyle, Mythology, Games & SEO.

Related Articles

Back to top button
Sachin Tendulkar ने किया अपने संपत्ति का खुलासा Samsung ने लॉन्च किया 50 मेगापिक्सेल वाला धाकड़ फोन Oneplus 12 : धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में इस दिन होगी लॉन्च Salaar के सामने बुरी तरह पिट गाए शाह रुख खान की Dunki 1600 मीटर में कितने किलोमीटर होते हैं?