holika dahan date time upay remedies totke dos and dots holi 2022 – Astrology in Hindi – Holika Dahan : होलिका दहन पर नहीं पहनें सफेद वस्त्र, होता है अशुभ, जानें क्या करें

होली के त्योहार के आरंभ से पूर्व होलिका दहन का विधान किया जाता है जो अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष 17 मार्च गुरुवार को होली दहन किया जाएगा। होलिका दहन का बहुत ही विशेष महत्व है। होलिका दहन के दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के दिन अर्चना करने से घर में माता लक्ष्मी निवास करती हैं। वैसे तो होलिका दहन पर लोग अलग-अलग उपाय करते हैं परंतु इस खास दिन पर कुछ विशेष काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
होलिका दहन के दिन सफेद रंग वस्त्र न करें धारण
होली के दिन सफेद वस्त्र धारण करना जहां शुभ है वहीं होलिका दहन के दिन सफेद वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा रहता है इसलिए सफेद रंग के वस्त्र धारण करना अशुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन किसी भी सफेद रंग के खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
होलिका दहन के पैसा न दें उधार देने
होलिका दहन के दिन किसी को पैसा उधार देने से परहेज करें। मान्यता है कि आप होलिका दहन वाले दिन किसी को उधर देंगे तो आपको आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
होलिका दहन की पूजा खुले सिर न करें
होलिका दहन के दिन पूजा करते समय भूलकर भी सिर खुला न रखें। फिर वह चाहे पुरुष हो या स्त्री। इस दिन सिर ढककर पूजा करने से लाभ मिलता है।
शनिदेव की कृपा से इन 3 राशि वालों के दूर होंगे दुख-दर्द, क्या शामिल है लिस्ट में आपकी राशि?
नए विवाहित जोड़े न देखें होलिका दहन की पूजा
नए विवाहित जोड़ों को होलिका दहन की पूजा भूलकर भी नहीं देखनी चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है तो इसका असर उनके दाम्पत्य जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा इस दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं होना चाहिए।
रास्ते पर किसी वस्तु को हाथ न लगाएं
होलिका दहन के दिन रास्ते पर किसी भी प्रकार की वस्तु को हाथ नहीं लगाना चाहिए। यह किसी भी प्रकार का टोटका हो सकता है जो आपके छूते ही नकारात्मक प्रभाव लाएगा।