
दोस्तों, राजस्थान एक ऐसा राज्य है जिसे राजपूतों की धरती के नाम से भी जाना जाता है। राजपूतों की धरती के तौर पर राजस्थान को शौर्य की भूमि और वीरता की भूमि के तौर पर देखा जाता है। क्योंकि राजपूतों के खून में वीरता कूट-कूट कर भरी हुई होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति जन्म से राजपूत होता है उसे डर नहीं लगता।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने महान राज्य में सबसे फेमस शहर कौन सा है? अर्थात राजस्थान की सबसे फेमस सिटी कौन–सी है? यदि आप नहीं जानते और जाना चाहते तो आज के लिए हमारे साथ बने रहिएगा। क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि राजस्थान की सबसे फेमस सिटी कौन–सी है, राजस्थान का सबसे फेमस खाना कौन-सा है, राजस्थान के सबसे फेमस कपड़े कौन-से हैं, राजस्थान की सबसे फेमस मिठाई कौन-सी है। तो चलिए शुरू करते हैं-
राजस्थान की सबसे फेमस सिटी कौन–सी है?
दोस्तों, राजस्थान की सबसे फेमस सिटी आज के समय “जयपुर” है। जयपुर को एक महानगर कहा जाता है, और गुलाबी नगर के नाम से जाना जाता है। सन 2011 में इस महानगर की कुल आबादी 31 लाख थी लेकिन आज के समय इसकी कुल आबादी 41 लाख से अधिक बताई जाती है। आबादी के हिसाब से बात की जाए तो यह देश का सबसे बड़ा शहर कहा जाता है।

राजस्थान की राजधानी भारत की राजधानी से मात्र 268 किलोमीटर दूर है। जयपुर की स्थापना सन 1727 में की गई थी, और जयपुर की स्थापना कछवाहा राजपूत के द्वारा की गई थी, जिनका नाम महाराजा जयसिंह द्वितीय था।
जयपुर शहर का शहर नियोजन विद्याधर भट्टाचार्य के द्वारा डिजाइन किया गया है, और ब्रिटिश औपनिवेशिक काल से ही जयपुर राजस्थान राज्य के राजधानी के रूप में काम करता था। आजादी के बाद से ही जब राजस्थान का गठन किया गया था तब से जयपुर को राजस्थान राज्य की राजधानी बनाया गया था।
जयपुर आज के समय पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। राजस्थान में जयपुर के अलावा जोधपुर, जैसलमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और माउंट आबू भी काफी अधिक प्रसिद्ध है। जयपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है, और गुलाबी शहर के रूप में अंकित किया गया है। जयपुर में आमेर का किला और जंतर-मंतर भी है।
राजस्थान के शहर
क्र॰सं॰ | नगर | जनसंख्या (2021) | जनसंख्या (2011) | क्षेत्रफल (2019) (km2) |
1 | जयपुर | 4,067,826 | 3,046,163 | 465.09 |
2 | कोटा | 1,650,281 | 1,001,694 | 221.63 |
3 | जोधपुर | 1,635,020 | 1,138,300 | 233.47 |
4 | बीकानेर | 804,994 | 644,406 | 150.68 |
5 | भिवाड़ी | 632,429 | 293,563 | 250 |
6 | उदयपुर | 591,315 | 474,531 | 109.37 |
7 | अजमेर | 632,349 | 551,101 | 83.33 |
8 | भीलवाड़ा | 465,809 | 359,483 | 49.04 |
9 | अलवर | 442,190 | 341,422 | 68.16 |
10 | सीकर | 325,405 | 244,497 | 39.66 |
11 | भरतपुर | 314,457 | 252,838 | 38.34 |
12 | पाली | 300,311 | 230,075 | 43.16 |
13 | श्रीगंगानगर | 282,271 | 249,914 | 43.35 |
14 | किशनगढ़ | 206,342 | 154,886 | n/a |
15 | बाराँ | 177,022 | 117,992 | n/a |
16 | धौलपुर | 181,112 | 133,075 | n/a |
17 | टोंक | 201,295 | 165,294 | n/a |
18 | गंगापुर सिटी | 181,384 | 151,152 | n/a |
19 | हनुमानगढ़ | 175,885 | 150,958 | n/a |
राजस्थान का सबसे फेमस खाना कौन सा है?
दोस्तों, राजस्थान में तीखे-चटपटे और खट्टे खाने सबसे अधिक फेमस है। राजस्थान के सबसे फेमस खाने की बात करें तो सबसे पहला नाम यहां पर गट्टे की सब्जी का आता है।
गट्टे की सब्जी राजस्थान में सबसे अधिक फेमस है। राजस्थान मूल रूप से वेजिटेरियन लोगों का घर है। यहां पर 90% आबादी पूर्ण रूप से वेजिटेरियन है।
गट्टे की सब्जी के पश्चात दाल बाटी चूरमा यहाँ का दूसरा सबसे प्रसिद्ध खाना है, अर्थात व्यंजन है। और दाल बाटी चूरमा की वजह से राजस्थान पूरे भारतवर्ष समेत विश्व भर में जाना जाता है।
इसके पश्चात केर सांगरी की सब्जी, पापड़ की सब्जी, बाजरे की रोटी, लहसुन की चटनी, प्याज की कचौड़ी, पंचकूट की सब्जी, घेवर यह सभी राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध खाने हैं।
यदि आप कभी भी राजस्थान आने का विचार करें या राजस्थान निर्माण का विचार करें तो यह सभी भोजन आपको निश्चित रूप से ट्राई करने चाहिए।
राजस्थान का सबसे फेमस कपड़े कौन से हैं?
दोस्तों, पुरुषों के लिए और महिलाओं के लिए यहां पर अलग-अलग कपड़े काफी फेमस है। पुरुषों की यदि बात की जाए तो यहां पर राजपूती सूट, पगड़ी, सबसे अधिक फेमस कपड़े हैं, जो यहां की संस्कृति को दर्शाते हैं।
इसके अलावा रंग-बिरंगे चोले, ढीले कपड़े पुरुषों द्वारा अधिकतर पहने जाते हैं। अब यदि हम महिलाओं की बात करें तो लुगड़ी, सतरंगी ओढ़नी, जड़ाऊ हार, रानी हार यह सभी महिलाओं की परंपरागत सबसे फेमस कपड़े हैं।
हालांकि ऐसा नहीं है कि राजस्थान में सभी औरतें केवल यही पहनते हुए नजर आती है। आमतौर पर राजपूती पोशाक और अन्य समुदायों की पोशाक अलग-अलग स्तर पर राजस्थान में सबसे प्रसिद्ध है।
राजस्थान की सबसे फेमस मिठाई कौन सी है?
दोस्तों, यदि हम राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध मिठाई की बात करें तो निश्चित रूप से यह सभी राजस्थान की सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध मिठाईयां हैं, उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- घेवर, मावा कचोरी, दाल का हलवा, मालपुआ, चूरमा के लड्डू, इमरती, बालूशाही, बूंदी के लड्डू, मोहनथाल, कलाकंद, रबड़ी, सोहन हलवा, दिलकुशार की चक्की, यह सभी राजस्थान में सर्वाधिक लोकप्रिय है। ना केवल राजस्थान में बल्कि पूरे भारत में मिठाइयों को राजस्थान की मिठाई माना जाता है।
निष्कर्ष
आशा है या आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया हुआ इस आर्टिकल में हमने बताया राजस्थान की सबसे फेमस सिटी कौन सी है? rajestan ka sabse famouse city kaun sa hai के बारे मे संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो आप अपने दोस्तों के साथ भी Share कर सकते हैं अगर आपको कोई भी Question हो तो आप हमें Comment कर सकते हैं हम आपका जवाब देने की कोशिश करेंगे।