मुत्सुहितो कौन था? मुत्सुहितो जापान का सम्राट कब बना था?
जापान के आधुनिकीकरण का पारिवारिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा | mutsuhito japan ka samrat kab banaa
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में मुत्सुहितो के बारे में बताने वाले है की मुत्सुहितो कौन था? और मुत्सुहितो जापान का सम्राट कब बना था? हम में से बहुत सारे लोगों को मुत्सुहितो के बारे में नहीं पता होगा अगर आप सभी लोगों को भी मुत्सुहितो के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –
मुत्सुहितो कौन था? उसका जीवन परिचय (Mutasuhito kon tha)
मुत्सुहितो जापान के एक सम्राट थे। जिन्हें सम्राट मीजी के नाम से भी जाना जाता है। वह जापान के 122 वे सम्राट थे। इनका जन्म 3 नवंबर सन 1852 को हुआ था। यह 3 फरवरी 1967 को शासन पर चढ़े और सन 1912 तक शासन किया। इनके शासनकाल के दौरान जापान महत्वपूर्ण आधुनिकिकरण और पश्चिमीकरण के दौर से गुजरा और एक सामंती समाज से एक प्रमुख विश्व शक्ति में परिवर्तन हो गया।
सम्राटमीजी के शासन काल को मीजी काल के रूप में भी जाना जाता है। जो सन् 1968 से 1912 तक चला था। सम्राट मीजी के शासनकाल में कई महत्वपूर्ण घटनाएं भी हुई थी। जैसे कि 1877 का सत्सुमा विद्रोह, 1894 – 1895 में पहला चीन जापान युद्ध और 1904-1905 में रूस जापान युद्ध हुआ था।
मुत्सुहितो जापान का सम्राट कब बना था? (mutsuhito japan ka samrat kab bana tha)
मुत्सुहितो 3 फरवरी सन 1867 में जापान का सम्राट बना था। जब यह जापान का सम्राट बना था तब इसे मेजई की उपाधि दी गई थी। मेजई का अर्थ होता है बुद्धिमत्तापूर्ण शासन। मुत्सुहितो का शासनकाल 1912 तक चला था। जापान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवधि थी। इस समय के दौरान जापान एक सामंती अलग-अलग समाज में एक आधुनिक, औद्योगिक राष्ट्र में एक नाटकीय परिवर्तन से गुजरा। सम्राट मीजी ने राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सुधारों की एक श्रृंखला को लागू किया जिसमें जापान को आधुनिक बनाने में मदद की।
मुत्सुहितो ने जापान में क्या भूमिका निभाई थी? (mutasuhito ne japan me kya bhumika nibhai thi)
मुत्सुहितो ने निम्नलिखित भूमिका निभाई थी जो कि निम्न है:-
सैनिक में सुधार:- जापान में केवल समुराई वर्ग के लोगों को ही सैनिक में लिया जाता था लेकिन मीजी के शासनकाल में सभी वर्गों के लोगों को जापान के सैनिक में शामिल किया जाने लगा। जापान में जितने भी बंदरगाह थे उन्हें विशाल और मजबूत बनाया गया और सन 1882 में नौसेना के क्षेत्र में जापान अत्यधिक उन्नति पर था।
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार:- जापान में सन 1871 में शिक्षा विभाग की स्थापना की गई थी। इस विभाग को बनाने से पहले एक कानून बनाया गया था। जिसमें हर व्यक्ति चाहे वह छोटा हो या बड़ा हो स्त्री पुरुष सबको शिक्षा मिलना चाहिए। जिससे कि हर व्यक्ति शिक्षित हो और समाज में कोई भी परिवार अशिक्षित ना रहे।
कृषि क्षेत्र में सुधार:- जब जापान में सामंती प्रथा की समाप्ति हो गई उसके बाद से कृषि क्षेत्र में सुधार हुआ। अब कृषि में पैदावार बढ़ाने के लिए विशेष बल का उपयोग किया जाने लगा। किसानों को हर प्रकार से सहायता दी जाने लगी जिससे कि उनका पैदावार ज्यादा से ज्यादा हो।
न्याय में सुधार:- जब मीजी सरकार आई तब से जापान में सब को एक समान न्याय दिया जाने लगा। उसके पहले न्याय देने के समय लोगों की जात पात देखी जाती थी तब जाकर के न्याय दिया जाता था लेकिन अब सबको समान न्याय दिया जाता है।
Also read:
निष्कर्ष
दोस्तों आशा करता हूँ कि इस पोस्ट में दी गई सारी जानकारी ( मुत्सुहितो कौन था ? और मुत्सुहितो जापान का सम्राट कब बना था ? ) आपको पसंद आई होगी। अगर आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप बिना कुछ सोचे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
Homepage | Click Hear |