E Shikshakosh Portal Bihar: रजिस्टर, लॉगिन और हाजरी कैसे लगाए

डिजिटल यूग है, सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। इसलिए अब बिहार सरकार ने भी ई शिक्षाकोष पोर्टल (E shikshakosh Portal Bihar) लॉन्च किया है। इसमें टीचर की जानकारी, स्टूडेंट का डाटा आदि दर्ज रहता है। साथ ही इसमें टीचर्स का अटेंडेंस भी लगता है।
इस लेख में हम आपको ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार की विस्तृत जानकारी देंगे। इसलिए आर्टिकल में अंत तक बने रहे और जानिए E Shikshakosh Portal Bihar क्या हैं, इसमें रजिस्टर, लॉगिन और हाजरी कैसे लगाए।
ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार क्या है? (E Shikshakosh Portal Bihar)?
E Shikshakosh Portal Bihar, बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) द्वारा बनाई गई एक नई वेबसाइट तथा ऐप है, जिसमें शिक्षकों की जानकारी तथा छात्रों का डाटा उपलब्ध होता है।
यह खासकर शिक्षकों की हाजिरी से संबंधित है, स्कूल के 500 मीटर के दायरे में आकर ही कोई भी शिक्षक इसमे अपनी हाजिरी लगा सकता है।
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न पाठ्यक्रमों और अध्ययन सामग्री तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान करना है। यह E-Shikshakosh Portal Bihar खासकर उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है।
ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार का इस्तेमाल कैसे करें?

ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले E-Shikshakosh Portal Bihar का ऑफिशियल वेबसाइट खोलें, फिर इस पर रजिस्टर करें। इसके लिए आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:
- नाम
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- पासवर्ड
अगर आप Attendance डालते हैं, तो प्ले स्टोर से इसका ऐप डाउनलोड करें। बिहार सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक के सभी स्कूल के लिए अलग-अलग यूजर आईडी बनाकर दी है, उस यूजर आईडी के जरिए आप इसमें लोगिन कर सकते हैं।
ई शिक्षाकोष पोर्टल पर कोर्स तथा सामग्री का चयन
लॉगिन करने के बाद, आपको विभिन्न कक्षाओं और विषयों की एक सूची दिखाई देगी। आप अपने कक्षा और विषय के अनुसार सामग्री का चयन कर सकते हैं। यहां आपको नोट्स, वीडियो लेक्चर, क्विज़, और असाइनमेंट जैसी अध्ययन सामग्री मिलेगी।

ऑनलाइन कक्षाएं (Online Classes)
इस E-shikshakosh Portal के माध्यम से आप Live or Recorded Online Classes में भाग ले सकते हैं। कक्षाओं का समय और विषय पहले से निर्धारित होते हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार देख सकते हैं।
असाइनमेंट और क्विज़ (Assignments and Quizzes)
आपको अपनी पढ़ाई का मूल्यांकन करने के लिए पोर्टल पर असाइनमेंट और क्विज़ भी दिए जाएंगे। इन्हें पूरा करके आप सीधे पोर्टल पर जमा कर सकते हैं, और इसके बाद आपको परिणाम भी वहीं पर मिल जाएगा।
प्रशिक्षण और अन्य संसाधन (Training & Other Resources)
शिक्षकों के लिए भी इस पोर्टल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य शिक्षण संसाधन उपलब्ध होते हैं। आप इनका उपयोग करके अपने शिक्षण कौशल को और बेहतर बना सकते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको ई शिक्षाकोष पोर्टल (E-shikshakosh Portal) की एक विस्तृत जानकारी दी। ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार सरकार की एक सराहनीय पहल है, जो राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर इशारा करती है।
इस पोर्टल के माध्यम से न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, बल्कि शिक्षकों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण संसाधन बन चुका है। जैसे-जैसे डिजिटल शिक्षा का दायरा बढ़ता जा रहा है, E-Shikshakosh Portal Bihar जैसी पहलें शिक्षा को हर व्यक्ति की पहुंच में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
- जाति,आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाये घर बैठे
- बिहार के किस जिले में गेहूं का उत्पादन सर्वाधिक होता है?
- बिहार में कांग्रेस के कितने अधिवेशन हुए हैं?
- गरीब छात्रों के लिए आईआईटी की फीस कितनी है?
ई शिक्षाकोष पोर्टल का उपयोग कौन कर सकता है?
पोर्टल का उपयोग बिहार के किसी भी छात्र, शिक्षक, और शिक्षा से जुड़े अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा सकता है।
क्या ई शिक्षाकोष पोर्टल का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क है
नहीं, यह पोर्टल छात्रों और शिक्षकों के लिए निःशुल्क है। आप बिना किसी शुल्क के इसका उपयोग कर सकते हैं।
क्या पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री को डाउनलोड किया जा सकता है?
कुछ सामग्री को आप पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि आप इसे ऑफलाइन भी देख सकें।
Homepage | Click Hear |