विश्वभर में बेघर लोगों की स्थिति : Countries With The Most Homeless People

Countries With The Most Homeless People : आज के इस जमाने में भी पूरी दुनियाभर में लाखों लोग ऐसे हैं, जिनके सिर पर छत नहीं है। और वो अपनी जिंदगी जारीबी और बिना घर के गुजार रहे हैं। World Population Review के ताज़ा विश्लेषण और आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे एशियाई देश इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जहाँ आज भी लाखों लोग सड़कों पर या अस्थायी ठिकानों में जीवन बिता रहे हैं।
और सही मायने में देखा जाए तो यह आंकड़े (Countries With The Most Homeless People List) इस बात का प्रमाण हैं कि इन देशों में इस विकसित सदी में भी गरीबी, युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और प्राकृतिक आपदाएँ आज भी वैश्विक मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौति बनी हुई हैं।
सभी देशों के मुकाबले भारत अपने देश में बेघर लोगों को घर देने में सबसे आगे हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दस साल में ही भारत में लगभग 25 – 30 करोड़ लोगों को घर दिया हैं।
शीर्ष 20 देश जहाँ हैं सबसे ज़्यादा बेघर लोग (Top 20 Countries With The Most Homeless People)
2025 की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Top 20 देश जहाँ सबसे ज़्यादा बेघर लोग हैं उनकी लिस्ट में पाकिस्तान सबसे ऊपर हैं, जहां आज भी लगभग 80 लाख से अधिक लोग बिना घर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बांग्लादेश हैं, जिसके आंकड़े 50 लाख से भी अधिक हैं।

ये लेटेस्ट रिपोर्ट हैं, जिसमें आप ये देख सकते हैं कि 2025 में वो कौन कौन से देश हैं जहां आज भी सबसे ज़्यादा बेघर लोग रहते हैं;
| Country | Numbers (Approximately) |
|---|---|
| Pakistan | 8,000,000 ( 8.0 Million ) |
| Bangladesh | 5,000,000 ( 5.0 Million ) |
| Afghanistan | 4,660,000 ( 4.66 Million ) |
| Nigeria | 4,500,000 ( 4.5 Million ) |
| Philippines | 4,500,000 ( 4.5 Million ) |
| Yemen | 3,858,000 ( 3.86 Million ) |
| Somalia | 2,968,000 ( 2.97 Million ) |
| Sudan | 2,730,000 ( 2.73 Million ) |
| China | 2,579,000 ( 2.58 Million ) |
| Egypt | 2,000,000 ( 2.0 Million ) |
| India | 1,770,000 ( 1.77 Million ) |
| South Sudan | 1,542,000 ( 1.54 Million ) |
| DR Congo | 1,500,000 ( 1.5 Million ) |
| Iraq | 1,224,000 ( 1.22 Million ) |
| Zimbabwe | 1,200,000 ( 1.2 Million ) |
| Cameroon | 1,033,000 ( 1.03 Million ) |
| Mozambique | 769,000 ( 0.77 Million ) |
| Azerbaijan | 735,000 ( 0.74 Million ) |
| Ukraine | 734,240 ( 0.73 Million ) |
| Peru | 700,000 ( 0.7 Million ) |
यहां इस लिस्ट में दिए गए आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्रोतों से लिए गए अनुमानित डाटा पर आधारित हैं। इनकी सटीकता समय व स्रोत के अनुसार अलग अलग हो सकती है।
भारत की स्थिति (Homeless People In India)
भारत की स्थिति काफ़ी सारे देशों से बेहतर हैं, यहां लोग अपना जीवन यापन अच्छी ढंग से करना जानते हैं, और इस बात का सबूत ये हैं कि Top 20 देश जहाँ सबसे ज़्यादा बेघर लोग की सूची में 11वें स्थान पर है, जहाँ आज के समय में लगभग 17.7 लाख लोग बेघर हैं।

हालांकि, जैसा मैने आपको यह संख्या एशियाई पड़ोसी देशों की तुलना में काफी कम है, कहां 80 लाख और कहां 18 लाख। हां, लेकिन देश की विशाल बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए यह चिंता का विषय है।
ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी सबसे अहम मुद्दा हैं, घर तो वो बना लेंगे। वहीं अगर शहरी इलाकों की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा आवास/घर की रहती हैं, सभी लोग अपना घर शहरी इलाकों में नहीं बना पाते हैं, और यह समस्या धीरे धीरे और बढ़ रही है।
विकसित देशों में भी बेघरता का संकट (Homelessness Crisis in Developed Countries)
बेघरता सिर्फ गरीब देशों की समस्या नहीं है। विकसित देशों में भी यह समस्या बढ़ रही है, जिसका प्रमाण ये हैं कि अमेरिका और चीन जैसे देशों में भी लाखों लोग आज भी बिना अपना खुद का एक घर के रह रहे हैं।

- अमेरिका में लगभग 6.5 लाख लोग बेघर हैं।, वहीं चीन में 25 लाख से भी अधिक लोग बेघर हैं।
- यूके में 3.8 लाख से अधिक लोग सड़कों पर रहते हैं।
- फ्रांस में 3.3 लाख, और जर्मनी में 2.6 लाख बेघर लोग हैं।
यह आंकड़ा इस बात को भली भांति दर्शाता है कि आर्थिक प्रगति के बावजूद भी ज्यादातर देशों में सामाजिक असमानता और महंगे आवास की समस्या आज भी बड़ी चुनौती का विषय हैं।
निष्कर्ष
इन सबसे ज़्यादा बेघर लोगों के आंकड़ों से साफ है कि बेघरता एक वैश्विक मानवीय संकट बन चुकी है। चाहे युद्धग्रस्त क्षेत्र हों या फिर विकसित राष्ट्रों के शहर, हर जगह लाखों लोग अपने बुनियादी अधिकार, यानी कि एक पक्का घर से वंचित हैं।
सरकारों और संगठनों को मिलकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है ताकि हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिल सके।
| Homepage | Click Hear |



