भारत के चार तांबा उत्पादक केंद्रों का उल्लेख कीजिए
भारत में सर्वाधिक तांबा उत्पादक राज्य | bharat mein tambe ka teesra sarvadhik utpadak rajya

तांबा, जिसे रासायनिक भाषा में Copper कहा जाता है, इसका इस्तेमाल पूरे भारत देश में लोहे के पश्चात सर्वाधिक किया जाता है। तांबे के द्वारा बर्तन, आभूषण, दवाइयां इत्यादि चीजें बनती है। इनके अलावा तांबे के अन्य भी कई ऐसे उपयोग हैं जिनके बारे में शायद आपने कभी भी सुना नहीं होगा, लेकिन इस्तेमाल जरूर किया होगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में तांबा सबसे ज्यादा कहां मिलता है? यदि आप नहीं जानते तो कोई बात नहीं, क्योंकि आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत में तांबा उत्पादक क्षेत्र के नाम क्या है, और भारत में किन किन जगहों पर तांबा सबसे ज्यादा पाया जाता है। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि भारत में तांबा उत्पादक क्षेत्र के नाम क्या है-
भारत में तांबा कहां पाया जाता है? (Bharat mein tamba utpadak rajya)
दोस्तों, आज के समय भारत में मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड में सबसे ज्यादा तांबा पाया जाता है। इन तीन राज्यों में भारत का तकरीबन 99% तांबा उत्पादित किया जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, गुजरात, आंध्रप्रदेश, ऐसे कई और राज्य भी है जहां पर तांबा पाया जाता है। आपको प्रतिशत मात्रा में बताएं तो राजस्थान में भारत का 27% तांबा झारखंड में भारत का 11% तांबा और मध्यप्रदेश में भारत का 62% तांबा पाया जाता है।
भारत में तांबा उत्पादक क्षेत्र के नाम

1. मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश पूरे भारत में तांबा उत्पादित करने के लिए प्रथम स्थान पर आता है। सन 2013 के अंत में और 2014 की शुरुआत में मध्यप्रदेश राज्य से तकरीबन 23।76 लाख मेट्रिक टन तम्बा उत्पादित किया गया था। और इतना तांबा उस समय भारत की कुल आवश्यकता और भारत में उत्पादित किए गए कुल तांबे का 62।1% था, जो मध्य प्रदेश को संपूर्ण भारत में उत्पादित किए जाने वाले तांबे मैं प्रथम स्थान देता है।
मध्यप्रदेश में भी कई ऐसे क्षेत्र है जहां पर तांबा बहुतायत में मिलता है, जैसे कि जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, होशंगाबाद, भिंड, छतरपुर, देवास, ग्वालियर, इन सभी में तांबे के संचित भंडार है, और इन सभी क्षेत्रों में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के द्वारा तांबा उत्पादन का कार्य किया जाता है।
2. राजस्थान
पूरे भारत में सर्वाधिक तांबा राजस्थान में ही पाया जाता है, लेकिन राजस्थान में पूरे भारत का तकरीबन 19।9% तांबा संचित है, और तांबा उत्पादक राज्य की दौड़ में राजस्थान दूसरे स्थान पर आता है। सन 2013 के अंत में और 14 के शुरुआत में राजस्थान से 10 लाख मैट्रिक टन तांबा उत्पादक किया गया था, जो कि कुल देश में संचित किए गए तांबे का 26।9% था।
यदि हम आपको राजस्थान में उन जिलों के और क्षेत्रों के नाम बताएं जहां पर तांबा सर्वाधिक मात्रा में मिलता है तो झुंझुनू, अलवर यह दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां तांबा सर्वाधिक पाया जाता है। इनके अलावा खेतड़ी, सिंघाना, उदयपुर, देलवाडा, किरावली, सिरोड़ी, भीलवाड़ा, सिरोही, यह ऐसे क्षेत्र हैं जहां राजस्थान का सर्वाधिक तांबा पाया जाता है और उत्पादित किया जाता है।
3. झारखंड राज्य
मित्रों, झारखंड राज्य तांबा उत्पादक क्षेत्र के तौर पर भारत में तीसरा स्थान रखता है। क्योंकि सन 2014 के अंत में और 15 के शुरुआत में जितना तांबा झारखंड राज्य से उत्पादित किया गया था उसका वजन तकरीबन 39 लाख मैट्रिक टन था, और यह उस समय की कुल उत्पादित की गई तांबे की तुलना में 11% था। झारखंड राज्य में मिलने वाले तांबे में 1।3 से 2।5 तक के शुद्ध तांबा विद्यमान होता है।
झारखंड राज्य में हजारीबाग, गया, पलामू, छोटा नागपुर, संथाल, परगना, यह सभी झारखंड राज्य के तांबा उत्पादक क्षेत्र है।
4. उत्तराखंड राज्य
उत्तराखंड राज्य में भी तांबे के बड़े-बड़े भंडार हैं, और इस राज्य के गढ़वाल, पोखरी, देहरादून क्षेत्र में तांबे के भंडार पाए जाते हैं।
तांबा उत्पादक केंद्र क्षेत्रों के नाम
तांबा उत्पादक केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के गुंटूर, नालगोंडा, नेल्लोर, और अनंतपरु जिले में, कर्नाटक राज्य के हासन जिला क्षेत्र में, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-कांगड़ा घाटी क्षेत्र में, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला में, तमिलनाडु में दक्षिणी आरकेटी जिला के अंतर्गत संचित तांबे के भंडार पाए जाते हैं।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने जाना कि भारत में सबसे ज्यादा तांबा कहां पाया जाता है? | bharat ke char tamba utpadak kendron ka ullekh kijiye। इसी के साथ हमने आपको यह भी बताया कि कौन से क्षेत्र में कितने प्रतिशत तांबा संचित रूप में उपलब्ध है। इसी के साथ हमने आपको अन्य और भी ऐसी जानकारी दी है जो इस मुद्दे से जुड़ी हुई है। हम आशा करते हैं कि आज का यह लेख आपके लिए काफी मददगार रहा होगा यदि। आपको सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।
तांबा कौन से राज्य में पाया जाता है?
भारत में तांबा के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड.
तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
चिली 2020 में 5.7 मिलियन टन धातु के खनन के साथ तांबे का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। दक्षिण अमेरिकी देश दुनिया में सबसे बड़े तांबे के भंडार का घर है, जिसका अनुमान अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा लगभग 200 मिलियन टन है।
तांबे के लिए कौन सा क्षेत्र प्रसिद्ध है
प्रमुख तांबे की खदानें राजस्थान में खेतड़ी कॉपर बेल्ट, झारखंड में सिंहभूम कॉपर बेल्ट और मध्य प्रदेश में मलंजखंड कॉपर बेल्ट हैं जिनका खनन एचसीएल द्वारा किया जाता है; सिंहभूम बेल्ट का खनन मेसर्स इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स द्वारा किया जाता है।
Homepage | Click Hear |