भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है?

भारत गत वर्ष ही चीन को पछाड़कर दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश बना था मौजूदा समय में भारत की कुल आबादी 144 करोड़ से भी अधिक है हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जैसे अनेक धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं लेकिन सभी धर्म में अलग-अलग जातियां मौजूद है।
जिस कारण कई बार लोगों के मन में एक सवाल उठता हुआ देखा जाता है कि हमारे भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है, अगर आपके भी मन में यही सवाल है तो चलिए जानते हैं कि हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है।
भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है?
भारत में कई जातियां ऐसी है जिनकी जनसंख्या दूसरी जातियों की जनसंख्या से बहुत अधिक है। इसी कारण इसका सटीक अनुमान लगाना तो मुश्किल है, किंतु अगर राज्यों की जाति जनगणना को देखा जाए तो यादव या यदुवंशी देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाली जाति हो सकती है क्योंकि भारत में यादवों की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ के आसपास है।
भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाली जाति की जातीय जनगणना कई सालों से देखने को नहीं मिली है।
भारत में जाति के अनुसार जनसंख्या कितनी हैं?

भारत में जाति भेदभाव को समाप्त किया जा सके और जातीय जनगणना को बढ़ावा ना दिया जा सके इसलिए सरकार के द्वारा कई सालों से जाति जनगणना नहीं की गई है किंतु एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में देश में अनुसूचित जाति (SC) 23 % और अनुसूचित जनजाति (ST) 9 फ़ीसदी हैं।
लेकिन अगर बात की जाए कुल आबादी में जनरल कैटेगरी या सामान्य वर्ग की जनसंख्या की तो यह 24% है वहीं ओबीसी वर्ग की जनसंख्या देश की कुल आबादी का 44 फ़ीसदी है।
भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
भारत में हजारों जातियां के साथ-साथ अनेक जनजातीय भी मौजूद हैं लेकिन अगर बात की जाए भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है तो गोंड जनजाति भारत की सबसे बड़ी जनजाति है यह हमारे देश में झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पाईं जाती हैं।
बिहार में किस जाति का कितना प्रतिशत वोट है?
अगर आप जानना चाहते हैं कि बिहार में किस जाति के कितने प्रतिशत वोट है तो बिहार में;
- यादव 14 फीसदी
- भूमिहार 2.86 फीसदी
- कुर्मी 2.87 फीसदी
- मुसहर 3 फीसदी
- ब्राह्मण 3.66 फीसदी
- राजपूत 3.45 फीसदी वोट है।
राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है?
राजस्थान में 272 जातियां मौजूद है किंतु अगर बात की जाए राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या की जाति की है तो राजस्थान की कुल आबादी की 18% जनसंख्या अनुसूचित जाति की है वहीं अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 13 प्रतिशत है अगर आप यह जानना चाहते हैं कि राजस्थान में जाट कितने प्रतिशत हैं तो राजस्थान में जाटों की जनसंख्या कुल आबादी की 12% है।
निष्कर्ष
हमने अपने इस लेख में भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है, भारत में जाति के अनुसार जनसंख्या, भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है, बिहार में किस जाति का कितना प्रतिशत वोट है और राजस्थान में सबसे ज्यादा जनसंख्या किस जाति की है जैसे अनेक सवालों के उत्तर देने का प्रयास किया है अगर आपको हमारे इस लेख में प्रदान की गई जानकारियां अच्छी लगी है तो इसे आप अपने मित्र और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।
भारत में जाति जनगणना कब हुई थी?
भारत में आखिरी जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी।
भारत में सबसे ज्यादा किस धर्म के लोग हैं?
भारत में हिंदू धर्म के सर्वाधिक 79.8 लोग रहते हैं।
क्या भारत में जनगणना जाति के आधार पर होती है?
नहीं भारत में जनगणना जाति के आधार पर नहीं होती है लेकिन जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या की प्रतिशतता प्रत्येक जनगणना में जारी की जाती है।
Homepage | Click Hear |