दसवीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?
करियर बनाने के सफर में, दसवीं को सबसे महत्वपूर्ण पायदान कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। तभी तो 10वीं पास करते ही जो सबसे बड़ा सवाल हर छात्र के दिमाग में रहता है वह है “दसवीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए”।
तो छात्रगण, निश्चित हो जाइए! क्योंकि इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप जान जाएंगे के 10वीं के बाद क्या करने में फ़ायदा है (10 ke baad kaun sa subject lena chahiye)।
दसवीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए? (Best Subject After 10th)
दसवीं के बाद “Science” सब्जेक्ट लेना चाहिए। क्योंकि इससे आप लगभग हर करियर ऑप्शन पर जा सकते हैं।
डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी नौकरी, कॉरपोरेट जॉब, डिप्लोमा, UPSC, CA, डिग्री या अपना बिजनेस, हर क्षेत्र पर आप जा सकते हैं, अर्थात इसस करियर ऑप्शन चुनने के बहुत सारे स्कोप है।
10वीं के बाद क्या करने में फ़ायदा है? (10th Ke Baad Kya Kare)
10वीं के बाद आईटीआई (ITI) से इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा इलेक्ट्रिकल सब्जेक्ट में डिप्लोमा करना फायदेमंद है।
क्योंकि यह ऐसे विषय हैं जिसमे आपने डिप्लोमा कर लिया तो आपको आसानी से कहीं भी नौकरी मिल जाएगी। या फिर आप कहीं भी रहें, अपने घर से ही आसपास के इलाकों में इसका सेवा प्रदान कर सकते हैं। अर्थात आपकी कमाई होनी तो निश्चित है, और अगर इन्हीं विषयों पर आपने डिग्री कर लिया तो सोने पर सुहागा।
10वीं के बाद मेडिकल कोर्स कैसे करें?
दसवीं के बाद आप इन पांच तरीकों से मेडिकल कोर्स कर सकते हैं।
कोर्स | अवधि | विषय | योग्यता | करियर विकल्प |
---|---|---|---|---|
डिप्लोमा इन हेल्थ साइंस | 2 साल | जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी | 10वीं | नर्सिंग सहायक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट |
सर्टिफिकेट कोर्स | 1 साल | ऑक्सीजन थेरेपी टेक्नीशियन, फर्स्ट रिस्पॉन्डर, ईसीजी टेक्नीशियन | 10वीं | चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश |
पैरामेडिकल कोर्स | 3 साल (डिप्लोमा), 2 साल (सर्टिफिकेट) | फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजी | 10वीं | डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के साथ काम |
बी.एससी. नर्सिंग | 4 साल | जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, नर्सिंग | 10वीं | नर्स |
एम.बी.बी.एस | 5.5 साल | जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मानव शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, रोग विज्ञान, औषध विज्ञान | 10वीं (विज्ञान) | डॉक्टर, विभिन्न चिकित्सा विशिष्टताओं में विशेषज्ञता |
10वीं के बाद नर्सिंग कोर्स कैसे करें?
10वीं के बाद आप इन 3 तरीकों से नर्सिंग कोर्स कर सकते हैं:
- डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM): 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स है।
- अएनएम (Auxiliary Nurse Midwife): यह एक साल और 6 महीने का डिप्लोमा कोर्स है।
- बीएससी नर्सिंग: यह 4 साल का स्नातक डिग्री कोर्स है।
दसवीं के बाद कौन-कौन सी नौकरी कर सकते हैं?
दसवीं के बाद आप यह सभी नौकरी कर सकते हैं:
- पोस्टमैन
- चपरासी
- रेलवे ट्रैकमैन
- सैनिक
- पुलिस कांस्टेबल
- बैंक सहायक
- सेल्सपर्सन
- ग्राहक सेवा प्रतिनिधि
- कूरियर डिलीवरी बॉय
- वेटर
- सुरक्षा गार्ड
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- फार्मासिस्ट
- टेक्नीशियन
निष्कर्ष
दसवीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए और क्यों, यह अब आप जान चुके होंगे। सब्जेक्ट चुनते वक्त अपनी रुचि, विशेषता का पूर्ण ध्यान रखें। किसी भी करियर में सफलता पाने के लिए आपका उस पर रुचि होना बहुत ही आवश्यक है। वरना संभवत़ आप कुछ कामियाबी पा लेंगे, पर उससे आपको संतुष्टि नहीं मिलेगी।
- बायोलॉजी में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?
- एनडीए में क्या काम करना पड़ता है?
- मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?
- आर्ट्स में कौन-कौन सी जॉब होती है?
सबसे अच्छा सब्जेक्ट कौन सा है?
मौजूदा समय और स्थिति के अनुसार वाणिज्य (Commerce) और AI learning सबसे अच्छा सब्जेक्ट है।
कलेक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें?
कलेक्टर बनने के लिए, 10वीं के बाद आपको 12वीं उत्तीर्ण होना होगा, सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) पास करनी होगी, और राज्य सेवा (PCS) परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होगी।
कॉमर्स में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?
10वीं के बाद कॉमर्स में मुख्य विषयों में अंग्रेजी, हिंदी/क्षेत्रीय भाषा, गणित, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र और वैकल्पिक विषय जैसे लेखा, सांख्यिकी, बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर विज्ञान, और अर्थशास्त्र शामिल हैं।
10वीं के बाद साइंस लेने के फायदे?
10वीं के बाद साइंस लेने से आगे चलकर आप किसी भी क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।
Homepage | Click Hear |